रिपोर्ट —राजकुमार
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में डेढ़ साल से चल रहा था फरार
हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स (STF) देहरादून की संयुक्त टीम ने शनिवार को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की लगातार खोजबीन के बाद की गई यह गिरफ्तारी हरिद्वार पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
2024 में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा
वर्ष 2024 में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
जाँच के दौरान पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र कल्लू निवासी रुरा बटोली (बटवाली) बाना रुरा, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में की।
फरारी के दौरान कई बार दी गई दबिश, घोषित हुआ इनामी अपराधी
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार स्थान बदलता रहा।
लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर अदालत की प्रक्रिया के तहत उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई और पुलिस मुख्यालय द्वारा उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।
एसटीएफ देहरादून ने खोज निकाला लोकेशन, रानीपुर पुलिस संग दबोचा
इनामी आरोपी की तलाश में एसटीएफ देहरादून की टीम लगातार तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और सूत्रों से जानकारी जुटा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के मोहाली क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद शनिवार 07 दिसंबर 2025 को STF देहरादून और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
रानीपुर पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक – शान्ति कुमार
कानि. – रमेश रावत
एस.टी.एफ देहरादून टीम
अपर उ0नि0 – मनोज बेनिवाल
हे0का0 – अर्जुन सिंह रावत
का0 – बीरेन्द्र राणा
का0 – दीपक चन्दोला
का0 – रवि पन्त
