थानाध्यक्ष नितेश शर्मा का एक्शन, उपद्रवियों में मचा हड़कंप, 5 उपद्रवी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद उपद्रव कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि 50-60 अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में चौकी प्रभारी उ0नि0 नवीन चौहान द्वारा 02 अप्रैल 2026 को कोतवाली श्यामपुर में 10 नामजद एवं 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें गठित कीं। विवेचक उ0नि0 सन्तोष सेमवाल, प्रभारी चौकी चण्डीघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया।

सुबोध पुत्र बेचनराम (54 वर्ष), निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट
सन्दीप पुत्र स्व. किशन (22 वर्ष), निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर
सोनू उर्फ टुंडा (41 वर्ष), निवासी दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला
गोविन्द शाह (30 वर्ष), निवासी गाजीवाली श्यामपुर
रामबाबू उर्फ भूरा (45 वर्ष), निवासी दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला


पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि अपनी बात कानूनी माध्यम से रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!