राजकुमार
शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनंदन को सहारनपुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अभिनंदन वर्तमान में बस्ती जनपद में तैनात थे, जहां वे अपनी सख्त, अनुशासित और निर्णायक कार्यशैली के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। बस्ती में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई थी।
अब अभिनंदन बस्ती से सीधे सहारनपुर पहुंचकर जनपद की पुलिस कमान संभालेंगे। सहारनपुर को प्रदेश के संवेदनशील जिलों में गिना जाता है, ऐसे में उनकी तैनाती को शासन की एक अहम रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है।
कानून-व्यवस्था को लेकर तेज़ फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके आईपीएस अभिनंदन से उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में सहारनपुर में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और आमजन के विश्वास को नई मजबूती मिलेगी।
