राजकुमार
हरिद्वार | 16 जनवरी 2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद में अपने पदेन सदस्य (सांसद प्रतिनिधि) के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल वशिष्ठ को नामित किया है। उनकी इस नियुक्ति को क्षेत्रीय राजनीति और नगर विकास की दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है।

अतुल वशिष्ठ भाजपा के समर्पित और अनुभवी नेता हैं, जो लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में वे चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के उपलक्ष्य में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि

“माननीय सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा शिवालिकनगर नगरपालिका में अतुल वशिष्ठ को प्रतिनिधि नामित किए जाने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।”
वहीं सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर अतुल वशिष्ठ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि

“माननीय सांसद जी ने जिन अपेक्षाओं और विश्वास के साथ मुझे शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, उन पर खरा उतरने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनका समाधान कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अतुल वशिष्ठ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजबीर कश्यप, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश वर्मा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, चंद्रभान सिंह, अमरदीप सिंह रोबिन, डॉ. राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, अनिल राणा, गौरव पुंडीर, संदीप राठी, रंजीता झा, गगन उपाध्याय, अनुज शर्मा, चमन चौहान, अविनाश रोहिला, अमित पाठक, अमरीश शर्मा, पवनदीप, रविंद्र कुमार, परविंदर शर्मा, शिवनरेश शर्मा, रवि चौधरी, राकेश राणा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
अतुल वशिष्ठ की नियुक्ति को शिवालिकनगर क्षेत्र में विकास, समन्वय और जनहित कार्यों को मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
