राजकुमार
हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, हरिद्वार के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पांडेय ने की जबकि संचालन महासचिव विनीत धीमान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कार्यक्रम में शामिल हुए।

शुरुआत में यूनियन के पत्रकारों ने जिलाधिकारी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता व चुन्नी ओढ़ाकर किया। इसके उपरांत शहर की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। पत्रकारों ने जिलाधिकारी के सामने बारिश के दौरान जलभराव, चोरी की घटनाओं में वृद्धि, नशे का फैलता कारोबार, पत्रकारों की सुरक्षा, हरकी पैड़ी पर गंदगी का अंबार, खस्ताहाल सड़कें, असमय बिजली व पानी की कटौती और अधिकारियों का फोन रिसीव न करने जैसी गंभीर समस्याएं रखीं।
🗣️ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संवाद के दौरान कहा – “पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे बेहद गंभीर और जनता से जुड़े हैं। मैं स्वयं अधिकारियों से बातचीत कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराऊंगा। प्रशासन जनता और पत्रकारों के साथ खड़ा है।”

🗣️ जिलाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पांडेय ने कहा – “पत्रकार समाज की आवाज होते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि जनता से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी और प्रशासन तक पहुंचाएं। आज का यह युवा संवाद कार्यक्रम पत्रकारों और प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा।”

🗣️ महासचिव विनीत धीमान ने कहा – “हरिद्वार में पत्रकार कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सुरक्षा से लेकर संवाद तक की समस्याओं को हल करना बेहद जरूरी है। हमें खुशी है कि जिलाधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।”

कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं दर्जनों सदस्य मौजूद रहे जिनमें कोषाध्यक्ष देवम मेहता, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संजय कश्यप, सचिव संजय भारती, विक्की सैनी, अनुभव बंसल, मनोज ठाकुर, नवीन कुमार, संदीप कुमार, सुमित कुमार वर्मा, बिजेंद्र शिरसवाल, कमल शर्मा, सागर कुमार, विजय प्रजापति, मो. नदीम सलमानी, सरविंद्र कुमार, विक्रम सिंह बीस्ट, विजय कुमार, अशोक गिरी, संजय कुमार, प्रभात कुमार, अनुभव गर्ग, कुलदीप खंडेलवाल, कुलदीप शर्मा, पंकज स्वनी, सागर ठाकुर, मो. दानिश, शिव कुमार पाठक, अनूप सिंह सिद्धू, इंद्रा कुमार शर्मा व नावेद अख्तर शामिल रहे।