नगला राई में तिरंगे के साथ गूंजा देशभक्ति का जज़्बा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन धीमान के नेतृत्व में निकली बाईक तिरंगा यात्रा

मुस्तकीम

चरथावल क्षेत्र के ग्राम नगला राई निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं शिवशक्ति धाम नगला राई के अध्यक्ष सचिन धीमान के नेतृत्व में 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर भव्य बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा की शुरुआत उनके कार्यालय से हुई, जो चरथावल होते हुए नगला राई के शिवशक्ति धाम पर देशभक्ति के नारों और जयकारों के बीच संपन्न हुई।

तिरंगे की लहराती शान और गूंजते “भारत माता की जय” के नारों के बीच अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में हर ओर जोश, गर्व और देशप्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *