कुलदीप राय
हरिद्वार जनपद में लंबे समय से हरियाणा मार्का शराब की अवैध सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब घेराबंदी कर एक फोर व्हीलर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग की टीम एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 45 पेटी Royal Stag Premier Whisky (For Sale in Haryana Only) बरामद हुई। यह शराब हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए निर्धारित थी, जिसे अवैध रूप से हरिद्वार में सप्लाई किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब जनपद में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आबकारी निरीक्षक दर्शन चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है और इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस/आबकारी टीम
1 प्रमोद मैठाणी सहायक आबकारी आयुक्त
2 दर्शन सिंह आबकारी निरीक्षक
3 शैलेंद्र उनियाल आबकारी निरीक्षक
4 मदन सिंह चौहान उप आबकारी निरीक्षक
5 महावीर मैंठानी उप आबकारी निरीक्षक
6 लव शर्मा
7 सुरेंद्र सिंह
8 अनिरुद्ध शर्मा
9 पिंकी
10 नितिन कुमार
11 नरेन्द्र शर्मा
गिरफ्तार अभियुक्त
1:- अभय पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना खरखौदा पानीपत हरियाणा
2: गर्तिका पुत्री अमरजीत सिंह
निवासी 59-60 डी ब्लॉक प्रहलादपुर दिल्ली
