राजकुमार

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) परमेंद्र डोभाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 9 कोतवाली और थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया है। इस व्यापक तबादला सूची में कई अनुभवी इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को बदला गया है।
इस बदलाव को आगामी त्योहारों, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
तबादलों का पूरा विवरण इस प्रकार है—
इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, लक्सर में लंबे समय से तैनात इंस्पेक्टर राजीव रोथाण को भगवानपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जबकि गंगनहर में तैनात इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर कोतवाली का इंचार्ज बनाया गया है।
रानीपुर कोतवाली की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर आशुतोष राणा संभालेंगे।
मौजूदा प्रभारी इंस्पेक्टर शांति कुमार को पुलिस कार्यालय की SIS शाखा में भेजा गया है।
सिविल लाइन कोतवाली, रुड़की के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय को SSP कार्यालय में वाचक नियुक्त किया गया है।
वहीं, CIU प्रभारी रुड़की इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को सिविल लाइन कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदीप बिष्ट पहले भी इस कोतवाली में सेवाएं दे चुके हैं।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को थाना कनखल का प्रभारी बनाया गया है।
जबकि यहां के प्रभारी मनोहर सिंह रावत को SSP कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
श्यामपुर थाना का चार्ज इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को सौंपा गया है।
जबकि मौजूदा थानाध्यक्ष मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
करीब डेढ़ साल से सेल में तैनात इंस्पेक्टर विजय सिंह को अब थाना बहादराबाद का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, बहादराबाद से अंकुर शर्मा को कोतवाली भगवानपुर में SSI बनाया गया है।
इंस्पेक्टर दिगपाल कोहली को खानपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि यहां तैनात धर्मेंद्र राठी को SIS शाखा, पुलिस कार्यालय में भेजा गया है।
प्रशासनिक संदेश साफ
पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को SSP परमेंद्र डोबाल की सख्त लेकिन संतुलित कार्यशैली का संकेत माना जा रहा है। साफ संदेश है कि लंबे समय तक एक ही जगह तैनाती अब नहीं चलेगी, और कार्यकुशलता के आधार पर जिम्मेदारियां तय होंगी।
