राजकुमार
रानीपुर। रानीपुर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने की कड़ी में आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बी.एच.ई.एल. सेक्टर-1 स्थित संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं लाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विधायक ने कार्यस्थल पर शिलान्यास करते हुए क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विधायक बोले— संत परंपरा का सम्मान हमारी प्राथमिकता
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सनातन धर्म की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। समाज में समरसता, समानता और सेवा का जो संदेश उन्होंने दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा लगातार किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना करते हुए कहा— “संतों और सामाजिक विरासत का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। रविदास मंदिर समिति का समर्पण भाव और निरंतर प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।”

समिति सदस्यों ने विधायक का जताया आभार
गुरु रविदास मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर के उत्थान व विकास के लिए उनके प्रयास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल हैं। समिति ने आशा व्यक्त की कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
अनेकों गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुखपाल सिंह, सचिव प्रमोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष जगपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, कमल सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश मालवीय, शिवदत्त कुमार, कर्मवीर सिंह, राजेंद्र देओल, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मंजीत, अशोक कटारिया, मोहकम सिंह, विनय कुमार, श्रवण कुमार, मलखान सिंह, पहल सिंह, धर्म सिंह, गुलाब राय, सुरेश बिंदल, सतपाल शास्त्री, अनिल मौर्य, शंकर लाल, नरेंद्र त्रिपाठी, जागेश पाल, विनय दाबड़े, राजकुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, संचित कुमार, आदेश पालीवाल, पवन कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ
शिलान्यास कार्यक्रम का समापन मीडिया प्रभारी अतुल वशिष्ठ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि विधायक आदेश चौहान क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक व विकास कार्यों में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिसका लाभ प्रतिदिन आमजन को मिल रहा है।
भवदीय
अतुल वशिष्ठ
मीडिया प्रभारी, विधायक रानीपुर
