राजकुमार
जेब काटना ही जिनका कारोबार बन गया,
कानून खामोश है, इसलिए ग्राहक शिकार बन गया।
अब हर लूट का हिसाब जनता के सवालों में उतर गया।
तुम नहीं बदले, जमाना बदल गया
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित अंग्रेज़ी शराब के ठेके पर एक बार फिर ओवर रेटिंग का खेल जोरों पर है। आरोप है कि हर ग्राहक से निर्धारित कीमत से ₹10 अधिक वसूले जा रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध वसूली से सेल्समैन की प्रतिदिन लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि जब भी वे तय कीमत पर शराब मांगते हैं, तो उन्हें या तो मना कर दिया जाता है या बहाने बनाकर अधिक पैसे वसूले जाते हैं। इससे आम आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
सवाल ये है कि आखिर कब तक यूं ही चलता रहेगा ये खेल?
क्या प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर शिकायतें यूं ही दबती रहेंगी?
