मुस्तकीम
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाकियू अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान के नेतृत्व में हजारों लोगों की भागीदारी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बाइक, ट्रैक्टर और कारों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए।

तिरंगा यात्रा कुटेसरा गाँव से शुरू होकर कसौली, चोंकड़ा, मुथरा, नगला राई से होते हुए चरथावल पहुँची और अंत में ग्राम निर्धना में आलम त्यागी प्रधान के आवास पर सम्पन्न हुई। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और स्वागत कर यात्रा का उत्साह बढ़ाया।
ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान ने कहा,
“हमारी इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा बढ़ाना, कंधे से कंधा मिलाकर चलना और हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत करना है। आज जो उदाहरण देखने को मिला है, वह हमारे एकजुट भारत की पहचान है।”

प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी ने अपने संबोधन में कहा,
“तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, बलिदान और एकता का प्रतीक है। आज चरथावल में जो जोश और एकता देखने को मिली, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।”
जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा,
“इस यात्रा में जिस तरह सभी समुदायों ने एकजुट होकर भाग लिया, वह साबित करता है कि भारत की असली ताकत इसकी एकता में है।”
ग्राम निर्धना पहुँचने पर आलम त्यागी प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान का भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों की मौजूदगी ने इसे चरथावल की अब तक की सबसे लंबी और ऐतिहासिक यात्रा बना दिया
