राजकुमार
हरिद्वार।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा रानीपुर के अंतर्गत शिवालिकनगर में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के विचारों, मूल्यों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। साधारण जीवन से असाधारण उपलब्धियों तक की उनकी यात्रा यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से समझौता किए बिना राष्ट्रसेवा की जा सकती है।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता, सर्वसम्मति और संवाद की मजबूत परंपरा स्थापित की। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को समर्पित रहा और उनके विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक संदीप राठी, अतुल वशिष्ठ, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पवनदीप, उपाध्यक्ष प्रमोद पाल प्रधान, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री कमल प्रधान, रानीपुर विधानसभा बी.एल.ए.1 बृजेश शर्मा, अशोक मेहता, देवेश वर्मा, चेतन चौहान, पार्षद नागेंद्र राणा, हरविंदर सिंह विक्की, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, ज्ञानेंद्र चौहान, चमन चौहान, ओमकार त्यागी, संदीप सिंघानिया, सुभाष कपूर, रंजीत झा, बबीता योगाचार्य, आशीष झा, विपिन चौहान, रजनी वर्मा, गौरव कपिल, अनुज शर्मा, परमिंदर शर्मा, शिवनरेश शर्मा, दीपक नेगी, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा, एकता और सुशासन के संदेश के साथ हुआ।
भवदीय
अतुल वशिष्ठ
मीडिया प्रभारी
विधायक, रानीपुर
