कुलदीप राय
हरिद्वार, 19 अगस्त – हरिद्वार के एक आश्रम में खुद को महामंडलेश्वर बताकर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही एक महिला का भंडाफोड़ हो गया।
जानकारी के अनुसार, सरोजिनी गिरी नामक महिला ने फर्जी तरीके से आश्रम ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्षता ग्रहण कर ली थी और आश्रम की अध्यक्ष गीताबेन को डराकर आश्रम पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचा। इस मामले की जानकारी आश्रम स्वामी महाराज को मिलने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी।
मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में लोग आश्रम पहुंचे और सरोजिनी गिरी का पर्दाफाश कर उसे आश्रम से बाहर का रास्ता दिखाया।
सूत्रों के अनुसार सरोजिनी गिरी इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त रहती है और हरिद्वार के आश्रमों को निशाना बनाकर कब्जाने का प्रयास करती है,इन्होंने श्यामपुर क्षेत्र में भी एक आश्रम की लगभग 20 बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ है, सूत्रो का कहना की उक्त महिला को शहर के कुछ प्रॉपर्टी डीलरो का संरक्षण है