हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कांवड़ मेले में सप्लाई की तैयारी कर रहा था तस्कर, 3 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार

राजकुमार
हरिद्वार, — बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ मेले से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है। आरोपी इस घातक नशीले पदार्थ को कांवड़ मेले के दौरान सप्लाई करने की तैयारी में था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह स्मैक की बड़ी खेप को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर मेले में आए श्रद्धालुओं और युवाओं को बेचने की फिराक में था।
आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपी शातिर किस्म का है जिसने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था जिससे वह पहचान में ना आए और आसानी से अपने कार्य में सफल हो जाए, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त के अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दियाl अभियुक्त के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं इसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है

इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस कांवड़ मेले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उम्मीद है कि इस बार का कांवड़ मेला पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा।

आरोपी

मो. मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनगर उ.प्र. उम्र 27 वर्ष हाल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी-
1- स्मैक (लाल रंग की)- 1.042 कि.ग्रा.
2- मिलावट स्मैक- 457 ग्राम
3- इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01
4- लाल रंग का पाउडर- एक पैकेट (500 ग्राम)
5- मो0सा0- 01

पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश राठौड
2- व.उ.नि. प्रदीप राठौर
3- अमित नौटियाल प्रभारी चौकी बाजार
4- अपर उ0नि0 राकेश कुमार
5- का. विरेन्द्र चौहान
6- का. मुकेश नेगी
7- का0 जयपाल सिंह
8- CMP अक्षय कुमार फील्ड यूनिट हरिद्वार
9- का0 अनिल चौहान फील्ड यूनिट हरिद्वार
10- का0 विनय भट्ट फील्ड यूनिट हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!