हरिद्वार:- पेंटागन मॉल स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, मचा हड़कंप

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर कथित अशोभनीय गतिविधियों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र में स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा राहगीरों एवं आने-जाने वाले लोगों को देखकर अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें किए जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी इस संबंध में नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतों का सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार मौके पर कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियां करती हुई पाई गईं, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी को हिरासत में ले कर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत थाना सिडकुल क्षेत्र में स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि पुलिस ने छापेमारी के दौरान मिली जानकारी और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

अन्य पुलिस कर्मचारीगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!